Sunday, April 28, 2024

IPL Mega Auction 2022

Must Read

IPL Mega Auction 2022: जानिए कब, कहां, कितने दिनों तक होगा मेगा ऑक्शन?

Indian Premier League (IPL) 2022 के मेगा ऑक्शन की तारीखें सामने आ गई हैं। ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को होगा। इसका आयोजन बेंगलुरु में किया जाएगा। इस लिस्ट से पहले खिलाड़ियों के रिटेन होने की लिस्ट आई थी। कोलकाता के वेंकटेश अय्यर और सनराइजर्स हैदराबाद के उमरान मलिक की सैलरी तो 39 गुना ज्यादा बढ़ गई थी। तो वहीं, Chennai Super Kings के ऋतुराज गायकवाड़ को 2022 के सीजन में 6 करोड़ मिलेंगे, जबकि 2021 सीजन में ऋतुराज को सिर्फ 20 लाख सैलरी मिली थी।

IPL Mega Auction 2022
IPL Mega Auction 2022


इस मेगा ऑक्शन में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो मालमाल हो सकते हैं। आइए उन खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं…

1. KL Rahul को 20 करोड़ का ऑफर

IPL Mega Auction 2022
IPL Mega Auction 2022

एक रिपोर्ट्स के मुताबिक, लखनऊ ने राहुल को उनकी टीम जॉइन करने के लिए 20 करोड़ रुपये का ऑफर दिया है। साल 2018 में पंजाब किंग्स ने केएल राहुल को 11 करोड़ में खरीदकर अपने साथ जोड़ा था। अगर राहुल लखनऊ से जुड़ते हैं तो IPL इतिहास के सबसे मंहगे खिलाड़ी बन जाएंगे। अगर टीम उनको नहीं जोड़ती है तो भी नीलामी में केएल राहुल की बहुत ऊंची बोली लगाई जा सकती है।
केएल राहुल ने IPL के पिछले कुछ सीजन में कमाल की बल्लेबाजी की है। इसका फायदा उन्हें जरूर मिलेगा। वहीं, राहुल ने 27 मैच में टीम की कप्तानी भी की है। ऐसे में हर फ्रेंचाइजी राहुल को खरीदने की कोशिश करेगी।

2. Rashid Khan और Yuzvendra Chahal की भी लग सकती है लॉट्री

IPL Mega Auction 2022
IPL Mega Auction 2022

Sunrisers Hyderabad (SRH) ने सभी को हैरान करते हुए Rashid Khan को रिलीज कर दिया था। राशिद को भी नीलामी में अच्छे पैसे मिल सकते हैं। वहीं, पिछले कई साल से Virat Kohli की कप्‍तानी वाली Royal Challengers Bangalore के लिए खेल रहे चहल पर भी बड़ी बोली लग सकती है। दोनों खिलाड़ियों पर मेगा ऑक्शन में 10 करोड़ से ज्यादा की बोली लग सकती है।

3. Hardik Pandya और David Warner समेत इन दिग्गजों पर भी नजरें

IPL Mega Auction 2022
IPL Mega Auction 2022

IPL 2022 से जुड़ने वाली दो नई टीमें अहमदाबाद श्रेयस अय्यर, डेविड वार्नर और हार्दिक पंड्या को खरीद सकती है। अहमदाबाद फ्रेंचाइजी अय्यर को टीम का कप्तान बनाने पर विचार कर रही है, क्योंकि अय्यर इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान रह चुके हैं। 2019 में अय्यर ने बतौर कप्तान दिल्ली को प्लेऑफ में पहुंचाया था तो वहीं साल 2020 में टीम ने उनकी अगुआई में रनर-अप रही थी। ऐसे में अय्यर को टीम का कैप्टन बनाना अहमदाबाद के लिए फायदे का सौदा हो सकता है।


अब बात डेविड वार्नर की करते है तो वार्नर को SRH ने रिटेन नहीं किया। लास्ट दो IPL से वह बेरंग नजर आए थे। इतना ही नहीं, खराब फॉर्म के चलते न सिर्फ उनको कप्तानी से निकाला गया बल्कि टीम से भी ड्रॉप कर दिया। वार्नर ने दमदार वापसी की और टी-20 वर्ल्ड कप में ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ रहे। वहीं, हार्दिक पांड्या फिलहाल टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं, लेकिन उनका अनुभव अहमदाबाद के काम आ सकता है। अगर ये खिलाड़ी अहमदाबाद टीम में नहीं भी जाते हैं तो नीलामी में इन खिलाड़ियों पर भी 10 करोड़ से ज्यादा की बोली लग सकती है।

इस बार IPL में 8 नहीं बल्कि 10 टीमें नजर आएंगी। RP-Sanjeev Goenka Group ने लखनऊ की टीम को 7,090 करोड़ रुपए में खरीदा है और पांच साल बाद दोबारा लीग में वापसी कर ली है। इससे पहले गोयनका ग्रुप के पास दो साल 2016 व 2017 में राइजिंग पुणे सुपर जाइंट्स की टीम रही थी। वहीं, CVC कैपिटल ने 5,166 करोड़ रुपए में अहमदाबाद की टीम खरीदी है। जिससे उम्मीद की जा रही है की BCCI को दो नई टीमें जुड़ने से 12,000 करोड़ का फायदा होगा।

अब जानते है की किस टीम ने किस खिलाड़ी को रिटेन किया है

Mumbai Indians

  • 1. Rohit Sharma
  • 2. Jasprit Bumrah
  • 3. Suryakumar Yadav
  • 4. Kieron Pollard

Royal Challengers Bangalore

1. Virat Kohli

2. Glen Maxwell

3. Mohammed Siraj

Chennai Super Kings

1.Mahendra Singh Dhoni

2. Ruturaj Gaikwad

3. Moeen Ali

4. Ravindra Jadeja

Delhi Capitals

1. Prithvi Shaw

2. Rishabh Pant

3. Anrich Nortje

4. Axar Patel

Kolkata Knight Riders

1. Andre Russell

2. Varun Chakravarthy

3. Venkatesh Iyer

4. Sunil Narine

Rajasthan Royal

1. Sanju Samson

2. Josh Butler

3. Yashasvi Jaiswal

Punjab Kings

1. Mayank Agarwal

2. Arshdeep Singh

Sunrisers Hyderabad

1. Kane Williamson

2. Abdul Samad

3. Umran Malik

https://youtu.be/bQJ0m4Vwo_8

Also Read this:

https://sunnicenews.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

Lal Singh Chaddha: आमिर को अपनी फिल्म बचाने के लिए शाहरुख से सीखने की जरूरत है…

आज हर जगह आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा को बॉयकाट करने की बात कही जा रही हैं...

More Articles Like This